फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक ने किया स्कूल का निरीक्षण, शौचालय निर्माण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। एडी बेसिक मनोज कुमार गिरि ने शुक्रवार को मवई विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय पूरे शाह लाल का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में पंजीकृत बच्चों की संख्या अधिक होने पर उन्होंने परिसर में बच्चों की संख्या के मानक के अनुरूप शौचालय की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, इसके साथ ही ई-पाठशाला पर जोर देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे शाह लाल में ड्रेस वितरण की जानकारी ली। अध्यापकों की उपस्थिति से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मवई अरुण कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक मो. कलीम मौजूद रहे। बीईओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय में साढ़े चार सौ से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं जिसके मानक के अनुरूप शौचालय की संख्या बहुत कम है। इस वजह से शौचालय के निर्माण का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें