फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक टिकटों पर होगी आपकी फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाक टिकट सिर्फ पत्र भेजने के ही काम नहीं आते, बल्कि डाक टिकट का संग्रह कर इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हर डाक टिकट अपने आप में एक कहानी छुपाए हुए है। इससे युवा पीढ़ी को जोड़कर अपनी संस्कृति, विरासत और व्यक्तित्वों के बारे में ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। यह कहना है अयोध्या के सीजेएम सुनील कुमार सिंह का। सीजेएम के जन्मदिन पर मंडल विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें माई स्टैंप भेंट किया।
विज्ञापन

सीजेएम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है। ऐसे में शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर ‘माई स्टैंप’ के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है। आप किसी से बेशुमार प्यार करते हैं तो इस प्यार को बेशुमार दिखाने का भी मौका है। डाक टिकट के महत्व को वर्षों तक संजोया जा सकता है। इनका संग्रह कर इससे बहुत कुछ ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। सभी डाक टिकट में कुछ न कुछ कहानी छिपी होती है।
मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि माई स्टैंप तथा फिलेटली के लिए बढ़ते हुए ग्राहकों के रुचि को देखते हुए स्पेशल काउंटर खोला गया है, इस सुविधा से अब अपने फोटो का डाक टिकट बनवाया जा सकेगा। डाक विभाग की माई स्टैंप सेवा के बारे में पांच रुपये के डाक टिकट, जिस पर आपकी तस्वीर होगी, वह देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है।
विज्ञापन

इस पर सिर्फ जीवित व्यक्तियों की ही तस्वीर लगाई जा सकती है। वाराणसी के घाट, लालकिला, ताजमहल सहित दर्जनों थीम पर मात्र 300 रुपये में डाक टिकट बनवाया जा सकता है, जिसे पत्राचार के दौरान उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें