फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति से केक कटवाकर मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागांव। विश्व वृद्धा दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली की स्वास्थ्य टीम द्वारा गांवों में जाकर बुजुर्गों का सम्मान किया। गांव के परिवारों के बुजुर्गों के सम्मान के लिए परिजनों को प्रेरित किया गया। इस दिवस खास बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खासा इंतजाम किया।
विज्ञापन

रुदौली तहसील के गौरैयामऊ गांव में स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों ने गांव के सबसे अधिक बुजुर्ग शिव मूर्ति व उनकी पत्नी पार्वती देवी के हाथ से केक कटवाकर व अंग वस्त्र भेंट कर गांववासियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजू मिश्रा ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि इस दिवस का आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा श्रीगणेश किया गया था।
विज्ञापन

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य संसार के वृद्धों एवं प्रौढ़ों को सम्मान देने के अलावा उनकी वर्तमान समस्याओं के बारे में जनमानस में जागरूकता बढ़ाना है। वहीं पहली बार केक काटने पर वृद्ध शिव मूर्ति प्रसन्न नजर आए। इस दौरान नितिन कुमार साहू, गौरव सिंह व आशा बहू नर्मदा राय उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें