फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने योगी सरकार को बर्खास्त करने करने की मांग के बीच आगे बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने इन्हें रोक लिया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने सौंपा।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था व महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना पर योगी सरकार से जवाब मांगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने कहा कि हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है।
विज्ञापन

इसमें सरकार की असफलता साफ दिखी। प्रदर्शन में अनुसूचित जिलाध्यक्ष राम सागर रावत, मो. शरीफ हरे कृष्ण गुप्ता, अजमल खलील, उमेश उपाध्याय, अजीत वर्मा, अमरजीत रावत, आशुतोष सिंह, छेदी सोनकर, सोनू रावत, वीरेंद्र सोनी सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें