फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने शिक्षिका को रौंदा, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। वजीरगंज कस्बे की पुरानी मस्जिद के पास सोमवार सुबह बाइक सवार शिक्षिका की सामने से आ रहे टैंकर ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिव प्रसाद वर्मा निवासी चौधरी नगर चांदपुर, कोतवाली बीकापुर, जनपद अयोध्या द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उनकी पुत्री शिल्पा वर्मा (25) अपने जीजा दुर्गा प्रसाद वर्मा निवासी मंझौली किशुनदासपुर रूपापुर थाना तारुन जनपद अयोध्या की बाइक पर बैठ कर अपने तैनाती विद्यालय नगवा तृतीय शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज जा रही थी।
सुबह करीब नौ बजे वे जब कस्बा वजीरगंज की पुरानी मस्जिद के पास पहुंचे तभी गोंडा से नवाबगंज की ओर जा रहे तेज गति टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान टैंकर से कुचल जाने से शिल्पा की मौके पर ही मौत हो गई और दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन

परिवारीजन दुर्गा प्रसाद को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद अयोध्या ले गये। टैंकर को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वजीरगंज (गोंडा)। शिक्षिका शिल्पा वर्मा सात सितंबर 2018 को सहायक अध्यापिका बनी थीं। दो वर्ष पूर्ण होने की खुशी में विद्यालय में छोटी पार्टी का आयोजन भी किया गया था। उनके पहुंचने से पहले मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया।
शिक्षिका शिल्पा अपने बहनोई के साथ गोंडा मुख्यालय पर रहकर विद्यालय आती थीं। इनके बहनोई दुर्गाप्रसाद वर्मा निवासी मिझौली किसुनदास पुर रूपापुर थाना तारुन अयोध्या गोंडा के महेंद्रा कोचिंग में पढ़ाते थे। शनिवार को दोनों घर चले गए थे।
सोमवार को वापस विद्यालय आते समय टैंकर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी। सोमवार को शिक्षिका की नियुक्ति के दो वर्ष पूर्ण होने थे। जिस संदर्भ में उन्होंने विद्यालय में छोटी पार्टी का आयोजन भी कर रखा था। विद्यालय में अन्य सहकर्मी शिक्षिका की प्रतीक्षा कर रहे थे कि हादसे की सूचना आ गयी। घटना से शिक्षक समुदाय सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें