अयोध्या। श्री राजपूत करणी सेना ने अभिनेत्री कंगना के समर्थन में उतर आई है। सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने उनके समर्थन में फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर शिवसेना के संजय राउत का पुतला फूंका।
इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष समरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रियों के सम्मान के साथ अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो हम उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, देश में अभी भी तमाम ऐसे अराजक तत्व मौजूद हैं, जिनका काम केवल जातपात धर्म विशेष पर टिप्पणी करना है।
इस पर भी हम अंकुश लगाएंगे, कोरोना काल के चलते उसको देखते हुए विरोध प्रदर्शन में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया, करणी सेना के विधि सलाहकार ठाकुर विकास सिंह ने कहा अभी तो या प्रदर्शन छोटे स्तर पर है, अगर रावत नहीं सुधरे तो यह प्रदर्शन बड़े स्तर पर पहुंचेगा।
विरोध प्रदर्शन में विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमन सिंह, लव प्रताप सिंह, ठाकुर अभिषेक सिंह, सचिन सूर्यवंशी, उत्कर्ष ठाकुर आदि मौजूद रहे।