फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों से बकाया बिजली बिल वसूलेगा पावर कॉर्पोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागांव। पावर कॉर्पोरेशन अब परिषदीय विद्यालयों अब बकाया पचास लाख रुपये वसूलेगा। इसकी वसूली को कॉर्पोरेशन ने परिषदीय विद्यालयों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को कॉर्पोरेशन ने बैठक में प्रधान व सचिव को चतुर्थ राज्य वित्त की धनराशि से बकाया बिजली बिलों की अदायगी करने की नसीहत दी। रूदौली ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने प्रधान व सचिव के संग बैठक में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बकाया बिजली बिलों के भुगतान पर विचार विमर्श किया।
बैठक में अधीक्षण अभियंता रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि रुदौली ब्लॉक के 87 प्राथमिक विद्यालय का बिजली बिल भुगतान लगभग पचास लाख बकाया है। उन्होंने बताया कि बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए शासन स्तर से मार्च में शासनादेश जारी हुआ है, जिसमें चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की धनराशि से प्रधान व सेक्रेटरी की मदद से बिल भुगतान किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सभी लोग यथाशीघ्र बिल जमा कराएं। विद्युत उपखंड अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मीटिंग में सभी प्रधानों को जल्द से जल्द विद्युत भुगतान करने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर बीडीओ रुदौली संतोष त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता डीपी सिंह व विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी आरके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें