फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे अवध विश्वविद्यालय के कर्मचारी

Wed, 03 Feb 2016 12:09 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिनी कलमबंद हड़ताल की। इससे विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अवध विवि कर्मचारी परिषद एवं संघ ने कलमबंद हड़ताल किया। अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि लड़ाई को अभी और आगे ले जाना होगा।

डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से मांगी गई मांगे न्यायोचित है फिर भी मानी नहीं गई। डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार हमारी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


इसलिए कलमबंद हड़ताल करनी पड़ी। विरोध प्रदर्शन में एपी सिंह, लालबाबू, ओमप्रकाश, हम्माद अकबर, रमेश प्रसाद, अरुण सिंह, संजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें