फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विवि में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 26 से

Sat, 24 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित स्नातक, परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसिलिंग 26 जून से प्रारंभ होकर आठ जुलाई तक चलेगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर आवासीय प्रवेश समिति ने परिसर के 87 पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसिलिंग की तिथि शुक्रवार को घोषित की गई। पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर 3444 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पांच पाठ्यक्रमों बीफॉर्मा, डीफॉर्मा, एलएलबी त्रिवर्षीय, एमएड, एलएलएम पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 28 जून को दो पालियों में कराई जाएगी। इसमें 4365 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर के समस्त पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई हैं। समस्त पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग परिसर के पाठ्यक्रम के विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक स्तर से कराई जाएगी। सभी को ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए लॉगिंग आईडी उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के समय पंजीकृत छात्र ही शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम की प्रवेश काउंसिलिंग की तिथि को अपलोड कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



काउंसिलिंग के लिए अनिवार्य दस्तावेज
स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को दो रंगीन फोटो, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक मार्कशीट व सर्टिफिकेट लाना होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र, प्रवजन प्रमाणपत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों का प्रवेश शुल्क काउंसिलिंग के समय ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें