बीकापुर। तहसील में तैनात नायब तहसीलदार गजानन दुबे का पांच हजार रुपये घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। यह आडियो किसी व्यक्ति से काम करने के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा है।
नायब तहसीलदार गजानंद दुबे को 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त भी होना है। 28 दिन की सरकारी सेवा शेष है। मामला पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। इस संबंध में नायब तहसीलदार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
उप जिलाधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच किए जाने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। दोषी होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।