आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। इसमें 10वी में आरजू पांडेय और 12वीं में कृष्णखा कनौजिया ने जिले में टॉप किया। दोनों एचसीजे एकेडमी के विद्यार्थी हैं। इस स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी) की पढ़ाई जिले में सिर्फ एकमात्र स्कूल एचसीजे एकेडमी में होती है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सुबह से ही रिजल्ट के लिए तैयारी कर ली गई थी।
परीक्षा में शामिल बच्चों को अपराह्न तीन बजे के पहले ही बुलाया गया था। स्कूल आने के बाद बच्चे अपराह्न तीन बजने का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। ज्यों ही रिजल्ट आया, सभी में अपनी-अपनी रैंकिंग जानने को लेकर बड़ी बेताबी दिखी।