अयोध्या। निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास को टेलीफोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ अयोध्या ने बताया कि 4 जुलाई को अयोध्या के निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास को फोन द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी थी।
मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। सीडीआर व अन्य माध्यम से ट्रेस करने पर जानकारी मिली कि अखिलेश कुमार दूबे निवासी धकैच जिला बक्सर बिहार द्वारा महंत को धमकी दी गयी थी।
आरोपी को पकड़ने के लिये टीम बिहार गयी थी किंतु पकड़ने में सफलता नहीं मिली थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की फोटो प्राप्त कर वापस आई थी।
बताया कि आरोपी के अयोध्या में होने की सूचना मिली, इस पर मंगलवार शाम सिंह द्वार हनुमानगढी के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।