कोछा बाजार। घर आ रहे एक सैनिक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। वह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के विश्नोहरपुर डेहरियावां निवासी था।
ग्राम प्रधान स्वदेश तिवारी ने बताया कि गांव के कृष्ण देव यादव भारतीय सेना में लांस नायक पद पर फिरोजपुर में तैनात थे। दीपावली पर छुट्टी लेकर वह धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस से घर आ रहा थे।
गुरुवार रात ट्रेन जब अंबाला कैंट पहुंची तो कृष्ण देव कुछ सामान लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे और ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से नीचे गिर पड़े। उनकी मौके पर मौत हो गई।
उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। सूचना मिलने के बाद परिवारीजन अंबाला शव लाने के लिए गए हैं। संभावना है कि रविवार को सैनिक का शव गांव पहुंचेगा।