फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लीड- अरहर दाल के भाव बढ़े, जीरा की दोगुनी छलांग

Tue, 13 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खाद्य तेलों के दामों में कमी आने से जहां लोगों ने राहत की सास ली है तो वहीं दाल के भाव ने उन्हें परेशान कर दिया है। दो सप्ताह में अरहर की दाल में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। करीब 115 रुपये प्रति किलो मिलने वाली दाल अब 140 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। वहीं मसाले व तड़का लगाने में प्रयोग किए जाने वाले जीरे के दाम में करीब दोगुने की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

दाल-रोटी खाने वाले को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। बीते दो माह से स्थिर रहा आटे का भाव भी दो रुपये प्रति किलो बढ़ गया है। 29 रुपये में मिलने वाला आटा 32 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं 350 रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाला जीरा अब 600 से 800 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। सौंफ के दामों में भी करीब 150 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। हालांकि अन्य मसालों के दाम स्थिर हैं। सरसों के तेल के दामों में करीब 30 रुपये की कमी आई है। एक लीटर तेल अब पुराने दाम 115 रुपये तक पहुंच गया है। रिफाइंड भी 145 से घटकर 120 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले चावल के दाम फिलहाल स्थिर हैं। राशन के फुटकर विक्रेता धीरज गुप्ता ने बताया कि दाल, जीरा, आटा आदि खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हैं। थोक विक्रेता शिवांश ने बताया कि राजस्थान से आने वाली दालों के दामों में इजाफा होने के चलते अन्य दालों के दाम बढ़े हैं। जीरा के दामों में भारी वृद्घि का कारण आयात में कमी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है मसालों के दाम
नाम-पहले-अब (प्रति किलो)
जीरा-350-600-800
सौंफ-250-400
अजवाइन-250-स्थिर
तेज पत्ता-200-स्थिर
लौंग-950-स्थिर
छोटी इलाइची-2000-4000- स्थिर
बड़ी इलाइची-1200-स्थिर
खड़ी धनिया-130-110
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें