गोसाईगंज (अयोध्या)। नगर पंचायत गोसाईगंज के कांग्रेस प्रभारी अनिल तिवारी, रसूलाबाद साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के साथ शुक्रवार को यहां पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद से चुनाव लड़ने के दावेदारों ने उन्हें आवेदन पत्र सौंपा।
गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सभासद अम्मीरुल्ला राइन की पत्नी शमा परवीन ने अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन दिया। वार्ड नंबर-2 से सरीला, वार्ड नंबर-6 से शहाना बानो, वार्ड नंबर-9 से इजहार आलम, वार्ड नंबर-11 से शक्तिमा कसौधन सहित अन्य ने अपना आवेदन उनको सौंपा। पीसीसी सदस्य ईश्वरदास जयसवाल, शारदा देवी जायसवाल, इकबाल हुसैन अंसारी सहित तमाम लोग इस मौके पर मौजूद थे।