फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत

Fri, 30 Oct 2015 10:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में घर-घर अखंड सौभाग्य का उत्सव मना। सजी-धजी सुहागिनों ने करवा चौथ पर शुक्रवार को निर्जला व्रत रख अपने पति के लम्बे उम्र की कामना की।
विज्ञापन


अंधेरा होते ही चांद के इंतजार में टकटकी लगाए महिलाएं आसमान की ओर देखने लगीं। सवा आठ बजे चांद का जैसे ही दीदार हुआ, चलनी में चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य दिया।

इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन कर पति से आशीर्वाद लिया। फैजाबाद और अयोध्या से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चांद के दर्शन होते ही महिलाओं ने शुक्रवार रात करवा व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नख से शिख तक सजी-धजी सुहागिनों ने चलनी में चांद देखने के बाद अपने पति को भी चलनी में देखा। इसके बाद चंदन, शहद, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्घ घी, मिठाई, रोली आदि से पूजन किया और करवा चौथ की कथा सुनी।

इस बार रोहिणी नक्षत्र के विशेष संयोग में व्रत रखने का खास लाभ है। कई कुंवारी लड़कियां भी भावी पति को लेकर व्रत करती दिखीं।

शहर के रामनगर कॉलोनी में सामूहिक करवा चौथ पूजन और फिर अपने-अपने पतियों को चलनी में देख सुहागिनों ने व्रत का पारण किया। इस दौरान यहां खासी भीड़ रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें