फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से इलाहाबाद को मिली एक और नई ट्रेन

Sun, 27 Nov 2016 10:23 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामनगरी से प्रयाग को जोड़ने के लिए एक और नई ट्रेन शीघ्र ही मिल जाएगी। 30 नवंबर को रेल मंत्री दिल्ली मेंे बस्ती-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को रिमोट से झंडी दिखाकर बस्ती से रवाना करेंगे।
विज्ञापन


यह ट्रेन बस्ती से दोपहर डेढ़ बजे चलकर अयोध्या में शाम चार बजे पहुंचेगी। वापसी में इलाहाबाद से यह ट्रेन भोर चार बजकर 35 मिनट पर चलकर प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद होते हुए अयोध्या सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। 

बता दें कि अयोध्या से इलाहाबाद के लिए अब तक सरयू एक्सप्रेस मनकापुर से इलाहाबाद प्रतिदिन, प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन, सप्ताह में एक दिन मंगलवार को फैजाबाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस वाया जौनपुर इलाहाबाद तक के यात्रियों के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन


30 नवंबर को रेल मंत्रालय से एक और नई ट्रेन बस्ती इलाहाबाद एक्सप्रेस मिल जाने से इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियतें मिल जाएंगी। अयोध्या स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह भी नई ट्रेन मिलने की पुष्टि करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें