फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में भिड़े एएनएम और फार्मासिस्ट

Mon, 01 Feb 2016 11:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी दर्शननगर में सोमवार को एएनएम और फार्मासिस्ट आपस में भिड़ गए। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात पुलिस तक पहुंची। फार्मासिस्ट ने दर्शननगर पुलिस चौकी के अलावा सीएमओ कार्यालय में भी एएनएम की शिकायत की है।
विज्ञापन


दूसरी ओर एएनएम ने फार्मासिस्ट के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि फार्मासिस्ट की वजह से पीएचसी पर रात्रिकालीन प्रसव नहीं हो पा रहा है।

पीएचसी दर्शननगर में दो इन्वर्टर लगा हुआ है। एक इन्वर्टर से प्रसव कक्ष, वार्ड और एएनएम के रूम की बिजली आपूर्ति की जाती है। दूसरे इन्वर्टर से चिकित्सक और फार्मासिस्ट कक्ष में।
विज्ञापन


प्रसूताओं के लिए जो इन्वर्टर लगाया गया है वह महीनों से खराब है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसे दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली। इस बारे में एएनएम चंद्रावती ने पीएचसी के चिकित्सक डा. वेद प्रकाश सिंह सहित उच्चाधिकारियों अवगत करा दिया है, लेकिन इन्वर्टर बदला नहीं गया।

फार्मासिस्ट ने दूसरे इन्वर्टर से प्रसव कक्ष की लाइट को भी जोड़ दिया। एएनएम का आरोप है कि चिकित्सक और फार्मासिस्ट जाते समय इन्वर्टर ऑफ कर के जाते हैं। इससे रात्रिकालीन प्रसूताओं को प्रसव कराने में दिक्कत होती है। मरीज आते हैं तो लौट जाते हैं।

फार्मासिस्ट जानबूझकर बदमाशी कर रहे हैं। फार्मासिस्ट रमाकांत का कहना है कि एएनएम फार्मासिस्ट के कक्ष में जबरन कब्जा किए हुए हैं। कक्ष खाली न करना पड़े इसलिए वह कुचक्र रचती है। डा. वेदप्रकाश ने बताया कि इस विवाद से उनका कोई वास्ता नहीं है।

दोनों कर्मचारी आपस में झगड़ा किए हैं इसके बारे में वहीं जाने।  सीएमओ, डा. प्रमोद कुमार ने कहा किदर्शननगर पीएचसी पर कुछ बवाल हुआ है। शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी। जो कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें