फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली गिरने से पबजी खेल रहे युवक की मौत, दो बच्चे झुलसे

Sun, 17 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मृतक ​शिवम सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के यादवपुर गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। तीनों ही खेतों की तरफ निकले थे और बारिश के दौरान गांव के किनारे स्थित ट्यूबवेल पर बैठकर मोबाइल में पबजी गेम खेल रहे थे। युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है, जबकि झुलसे हुए बच्चों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



रविवार को कोतवाली क्षेत्र के यादवपुर में सुबह 11:30 बजे के करीब अचानक मौसम बदलने लगा और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। यादवपुर गांव के शिवम सिंह (20) पुत्र जीत बहादुर सिंह, मन्नू (10) पुत्र लालजी कनौजिया और पीयूष (10) पुत्र बबलू कनौजिया सुबह खेतों की तरफ निकले थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई तो तीनों पास के ही ट्यूबवेल पर जाकर बैठ गए। तीनों टाइम पास करने के लिए मोबाइल पर पबजी खेलने लगे। इस दौरान पास में ही बिजली गिर गई और तीनों झुलस गए।

ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। गोसाईंगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। क्षेत्र के विधायक अभय सिंह में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही दोनों पीड़ित बच्चों के परिवारों को आर्थिक मदद भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें