फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात न बनी तो उठा ले गये टेंडर बॉक्स

Thu, 30 Jul 2015 10:07 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हालांकि विभाग की ओर से टेंडर बॉक्स चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया कि सिविल लाइन स्थित निर्माण खंड कार्यालय की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था।

टेंडर फॉर्मो की बिक्री के बाद टेंडर डालने के लिए कार्यालय में बॉक्स रखा गया था। एक ठेकेदार की ओर से टेंडर डाल दिया गया। इस बात की जानकारी सत्ताधारी दल से जुड़े ठेकेदार को लगी तो हलचल मच गई।
विज्ञापन


पहले तो टेंडर वापस कराने की कवायद की गई, लेकिन बात न बनी तो ठेकेदार ने टेंडर बॉक्स ही उठवा लिया। विभाग के  अधिशासी अभियंता सतीश कुमार रावत का कहना है कि विभाग में आयोजित टेंडर के लिए कार्यालय में बॉक्स रखा गया था।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए वह कार्यालय से तहसील परिसर के बगल स्थित अपने आवास आये थे। वापस कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि कार्यालय में रखा टेंडर बॉक्स गायब है।

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें