फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस के साथ पांच खुफिया एजेंसियां सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर खुफिया तंत्र ने शहर से लेकर गांव तक अपना जाल बिछा दिया है। इस दौरान संदिग्धों पर निगाह रखने के साथ-साथ अयोध्या विवाद से जुड़ा हर शख्स खुफिया एजेंसियों के रडार पर है।
विज्ञापन

जिले में आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, स्पेशल खुफिया एजेंसी व एलआईयू के साथ एटीएस सक्रिय हो गई है। दीपोत्सव से करीब एक सप्ताह पहले नेपाल के रास्ते भारत में पांच आतंकियों के घुसने के आईबी के इनपुट को अब खुफिया एजेंसियां काफी पुरानी बता रही है। अफसरों का कहना है कि सूचना पर तलाश की गई थी, हालांकि जांच में इनके बारे में या आगे कोई सुराग नहीं मिला था।
सूत्र बताते हैं कि अयोध्या में राममंदिर मामले पर आने वाले फैसले को लेकर खुफिया विभाग के करीब 200 अधिकारी व कर्मियों ने शहर से लेकर गांव तक अपना जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन

ये अयोध्या मामले से जुड़े सभी पक्षों के लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, दोनों धर्मों के धर्माचार्य व संदिग्ध व संभावित संदिग्धों पर निगाह रख रहे हैं।
इन सभी लोगों का डिटेल तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के व्हाटसएप पर चलने वाले मीडिया ग्रुप के अलावा फेसबुक व अन्य साधनों का प्रयोग करने वाले लोगों की लिस्ट तैयार कर उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
अयोध्या जिले में इस समय आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, स्पेशल खुफिया एजेंसी व एलआईयू के साथ एटीएस की खुफिया इकाई सक्रिय है। एटीएस के डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें