फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के बाद कूड़ा-करकट से पटी रामनगरी

Thu, 26 Nov 2015 11:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी में लगभग सप्ताह भर तक चला प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला बुधवार को संपन्न हो गया। मेला क्षेत्र में लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं से फैले कूड़े-करकट के ढेर से पूरा इलाका पट गया है।
विज्ञापन


नालियां बजबजा रहीं हैं तो कचरा सड़कों पर पसरा हुआ है। मेला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद मेले में फैली गंदगी अब पालिका प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है।

नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने शनिवार को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है।
प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला 19 नवंबर को चौदह कोसी परिक्रमा के साथ आरंभ हुआ।

मेले के प्रमुख पर्व पंचकोसी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही रविवार को मेला समाप्त हो गया। मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर स्नान-दान, दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


सप्ताह भर तक चले मेले में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं से फैले कूड़ा-करकट का ढेर अभी भी मेला क्षेत्र में फैला हुआ है। जबकि मेला प्रशासन स्तर पर मेले में अन्य व्यवस्थाओं के साथ सफाई के इंतजाम किए गए थे।

लेकिन तमाम दावों के बावजूद मेले में सफाई व्यवस्था न के बराबर रही। हालात यह हैं कि मेला क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा-करकट के ढेर लगे हैं। नालियां बजबजा रही हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है।

स्नान घाटों के साथ ही राम की पैड़ी, दिव्यकलाकुंज के पीछे से स्वर्गद्वार जाने वाले मार्ग, नयाघाट से जानकी महल मार्ग, दीनदयाल तिराहा, हनुमानगढ़ी से नजरबाग मार्ग, कनक भवन, रायगंज, रेलवे स्टेशन, वासुदेवघाट, गोलाघाट, ऋणमोचन घाट, अशर्फी भवन आदि स्थलों को जाने वाले मार्ग जगह-जगह गंदगी से पटे हुए हैं।

मेले के दौरान जो कूड़ा उठा भी तो उन्हें मणिपर्वत के पास, नयाघाट रामघाट हाल्ट के पास और कांशीराम कॉलोनी के बगल में डंप कर दिया गया है, जिससे गंदगी व बदबू से आने-जाने वालों व आसपास के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

गुरुवार को भी मेला क्षेत्र में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमे रहे। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु गंदगी के बीच से होते हुए आराध्य के दर्शन पूजन के लिए मजबूर रहे।

पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने बताया कि मेला संपन्न होने के बाद नगर की सफाई व्यवस्था पालिका के लिए चुनौती के रूप में है। बताया कि मेले में बाहर से बुलाए गए सफाई कर्मी द्वारा कूड़ा नालियों में ही फेंक देने से वह पट गई हैं।

अब आगे सफाई कर्मी रहेंगे या नहीं, यह स्वास्थ्य विभाग ही बताएगा। बताया कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को ईओ के साथ पालिका में संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें