फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत एक्सप्रेस के बाद अब सुपरफास्ट ट्रेन भी रद्द

Sun, 28 Jun 2015 10:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से प्रति रविवार तथा गुरुवार को मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस 18 जून से अब तक तीन बार तथा मंगलवार को कुर्ला तक जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन दो बार रद्द की जा चुकी है।
विज्ञापन


 इन ट्रेनों के रद्द हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं और उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। इसके साथ ही रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है।

रविवार को मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस तीसरी बार रवाना नहीं हो सकी। इटारसी में जली पावर एसी केबिन की मरम्मत अभी तक पूरी न हो पाने से अप साकेत एक्सप्रेस मुंबई से रविवार को फैजाबाद नहीं पहुंची।

रेलवे के सूचना पट पर मंगलवार को रात 23:55 बजे फैजाबाद से कुर्ला जाने वाली 22104 डाउन फैजाबाद सुपरफास्ट रद्द रहने की सूचना लिख दी गई है। यह ट्रेन उस दिन कुर्ला से फैजाबाद नहीं आयेगी।
विज्ञापन


आरक्षण केंद्र के सूत्रों के अनुसार रविवार को साकेत का स्लीपर वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वाले साढ़े पांच सौ, कन्फर्म के 290, एसी सेंकेड के कन्फर्म 14, वेटिंग के 10, थर्ड एसी के कन्फर्म 20 तथा वेटिंग के 10 यात्रियों ने अपने रिफंड लिये हैं।

इन्हें रेलवे की ओर से बगैर कटौती पूरा मूल्य वापस किया गया। इस ट्रेन से एक ही दिन में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।

आरक्षण केंद्र फैजाबाद के शिफ्ट इंचार्ज फूलचंद्र ने बताया कि साकेत एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गयी है। करीब सभी यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त कर रिफंड ले लिया है। कुछ ने पहली बार यात्रा रद्द करने के बजाय अगली तारीख के लिए वेटिंग का टिकट लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें