फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 15 Nov 2015 10:35 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और भैयादूज के बाद दिल्ली लौटने वाले लोगों की सांसत हो रही है। फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस 20 कोच वाली हो गई है, फिर भी भीड़ संभालनी मुश्किल है। शनिवार को इस ट्रेन में सात सौ लोगों ने वेटिंग का टिकट लेकर यात्रा की थी, जबकि रविवार को वेटिंग आठ सौ के आसपास थी। देर रात छूटने वाली इस ट्रेन की जनरल कोचों का हाल तो और भी बुरा है। इसमें नो रूम की सुविधा न होने से कई सौ लोग खड़े होकर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद से दिल्ली का सफर कराने वाली इकलौती ट्रेन होने से जिले के बाहर से भी लोग यहीं से आरक्षण कराते हैं। ऐसे में ट्रेन यहीं से पूरी तरह पैक हो जा रही है। यात्रियों से स्लीपर का किराया तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा शून्य है।

सीट न मिलने से उन्हें जनरल कोचों की तरह फर्श पर बैठकर और खड़े होकर यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। भीड़ को देखकर ही रेलवे ने बीते 05 अक्तूबर को इसमें दो जनरल और एक स्लीपर कोच बढ़ाया था। प्रयोग के तौर पर इसे 30 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भीड़, दुर्गा पूजा, दीपावली व जाड़े की छुट्टियों को देखते हुए ट्रेन 20 कोचों के साथ चल रही है। इसके बावजूद फैजाबाद में ही पूरी ट्रेन पैक हो जा रही है। शनिवार को तो जनरल कोच में तो तिल रखने की जगह नहीं थी। स्लीपर कोच में यात्रियों ने खड़े होकर दिल्ली का सफर पूरा किया। रविवार को भी यही दशा थी। स्लीपर में वेटिंग आठ सौ के करीब थी।

आठ स्लीपर, छह जनरल, दो थर्ड एसी, एक-एक एसी फर्स्ट-एसी टू टीयर और दो एसएलआर (कुल 20 कोच) के साथ दिल्ली एक्सप्रेस चल रही है। दीपावली की छुट्टी बिताकर लोग वापस नौकरी पर जा रहे हैं। आम दिनों में चार-पांच सौ वेटिंग रहती थी। इधर वेटिंग सात-आठ सौ पर चल रही है। अगले कुछ दिनों बाद वेटिंग कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-विंध्याचल सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, फैजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें