फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इन्कार पर लड़की के घर पहुंच किया बवाल

Mon, 12 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 तय शादी टूट जाने से नाराज होकर एक युवक ने दर्जनभर साथियों संग विवाह से इन्कार कर चुकी युवती के घर पहुंच बवाल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाहर से आए युवकों में दो को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


तारुन क्षेत्र के ग्राम पेड़रा के मजरा सराय रघुनाथ निवासी द्वारिका प्रसाद ने अपनी बेटी हेमलता उर्फ अंजू का विवाह अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर के करमपुर बरसावां मजरे मउहारी डड़वा निवासी रामस्वरूप के बेटे रवि कुमार के साथ तय किया था, मगर बाद में किन्ही कारणों से परिवारीजनों ने शादी से मना कर दिया गया।

शादी से कन्या पक्ष के मुकर जाने से रवि, उसका भाई पवन अपने दर्जनभर से अधिक साथियों के साथ सोमवार को द्वारिका के घर आ धमके। इस दौरान द्वारिका सहित उनकी बेटी व अन्य परिवारीजन घर पर मौजूद नहीं थे। हेमलता की चाची ने रवि से घर आने का कारण पूछा तो सभी गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने कई युवकों की धुनाई कर दी। इस दौरान रवि का भाई पवन व उसका एक साथी संतोष ग्रामीणों की पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। तारुन थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें