फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन बाद भी 11 केंद्रों पर धान खरीद शून्य

Sat, 21 Nov 2015 10:07 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब राइस मिलर्स क्रय केंद्रों से धान लेने में आना कानी कर रहे है। इसीलिए क्रय केन्द्र प्रभारी धान खरीद में आनाकानी कर रहे हैं। राइस मिलरो को छूट देने के लिए विभाग अब शासन को पत्र भेज रहा है। जिले में 30 केन्द्रों के माध्यम से 37 हजार आठ सौ मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। करीब तीन हफ्ते बाद भी मात्र एक हजार मीट्रिक टन खरीदा गया है।
विज्ञापन


धान की धीमी खरीद से अधिकारी परेशान हैं। 11 क्रय केन्द्रों पर अभी तक अनाज खरीद हुई ही नहीं। धीमी खरीद से आहत संभागीय खाद्य नियंत्रक ने विपणन अधिकारी और क्रय केन्द्र एजेंसियों के साथ बैठक कर वस्तु स्थिति की जानकारी की।

 निगम के दो क्रय केन्द्रों पर अनाज खरीद नहीं हुई व पीसीएफ के 16 केन्द्रों में नौ पर धान खरीद शून्य है। वहीं भेलसर में संभागीय खाद्य नियंत्रक ने सरकारी धान क्रय केन्द्र रुदौली का औचक निरीक्षण  किया। केंद्र प्रभारी को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें