फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने फूंका डीएम व एसएसपी का पुतला

Fri, 24 Jul 2015 10:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से चल रहे आंदोलन पर प्रशासन की चुप्पी से नाराज वकीलों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। सभा कर वकीलों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई न हुई तो वकील उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


धरने के बाद वकीलों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी व एसएसपी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। पूरे दिन कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। कचहरी में प्रवेश के सभी मार्गों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। 

गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव व हंगामे के बाद शुक्रवार को समूचा कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा। कचहरी के सभी गेटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर दुबे, एडीएम सिटी रामनिवास शर्मा, एसपी सिटी आरएस गौतम पुलिस बल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन


सुबह 11 से शाम तीन बजे तक वकीलों का धरना चला। धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया। कहा कि जिला प्रशासन वकीलों की जायज मांगों पर कार्रवाई करने के बजाए उनका उत्पीड़न करने पर तुला है।

धरने के बाद अधिवक्ता संघ के सामने जिला व पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए वकीलों ने जिलाधिकारी व एसएसपी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। धरने व प्रदर्शन में बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र, सूर्यभान पांडेय, सौरभ मिश्र, राजेश शुक्ल, राजीव शुक्ला, श्रीधर मिश्र, विपिन मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें