फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साकेत में अब तीन जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन जुलाई तक बढ़ा दी गई है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम व बीसीए में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 जून थी लेकिन छात्रों व अभिभावकों के अनुरोध पर तिथि बढ़ा दी गई है। तीन जुलाई की शाम पांच बजे कंबाइंड मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। महाविद्यालय में छह जुलाई से प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं स्नातकोत्तर में एमए, एमएसीसी और एमकॉम कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि भी बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपना पंजीकरण तत्काल करा लें। पंजीकरण के बाद प्रवेश आवेदन पत्र की संपूर्ण संबंधित जानकारी सही और स्पष्ट रूप से भरकर आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। इसे प्रवेश के समय निर्धारित तिथि पर महाविद्यालय में प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को अंकपत्र व प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ स्वप्रमाणित छाया प्रति भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें