फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी अग्रवाल बने मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एपी अग्रवाल मंडल के नए आयुक्त बनाए गए हैं। शनिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले इस पद पर तैनात रहे प्रशांत मिश्र शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने नए मंडलायुक्त को कार्यभार ग्रहण कराया। प्रदेश सरकार ने अयोध्या विवाद के फैसले के मद्देनजर एपी अग्रवाल को यहां विशेष कार्याधिकारी बनाकर भेजा था। साथ ही कहा गया था कि 30 नवंबर को वह कमिश्नर का पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

एमपी अग्रवाल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी है। वह यहां पूर्व में तीन जुलाई 2009 से 19 मार्च 2012 तक जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं। मूल रूप से गोरखपुर के निवासी है। उन्होंने अयोध्या के विकास और सरकार के कार्यक्रमों आदि को आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें