फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर प्रशासन सतर्क, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Thu, 24 Sep 2015 11:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज के वक्त सिविल लाइन क्षेत्र में यातायात प्रतिबंध का खाका खींच ड्यूटी यातायात पुलिस को सौंपी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर क्राइम ब्रांच समेत अन्य शाखाओं के अधिकारियों व कर्मियों को फील्ड में उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों की ओर से सुरक्षा खाके का लगातार रिव्यू किया जा रहा है। शांति समितियों की बैठकों का दौर जारी है।  बकरीद पर सुविधाओं समेत शांति व सुरक्षा के लिए मजिस्ेट्रट और पुलिस के अधिकारियों व जवानों की तैनाती भोर से प्रभावी होगी।

डीएम ने नगर पालिका चेयरमैन के साथ ईदगाह का दौरा कर पालिका के ईओ को सफाई व चूना छिड़कवाने का निर्देश दिया है। नमाज के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि बकरीद पर्व पर सिविल लाइन स्थित ईदगाह समेत शहर के अन्य मस्जिदों में नमाज अता की जाएगी। ईंदगाह की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने के साथ इधर आने वाली रुटों पर पुलिस लाइन तिराहा, पुष्पराज चौराहा, तहसील तिराहा, सहादतगंज, प्रेस क्लब तिराहा, पोस्ट ऑफिस आदि जगहों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है।

रोडवेज बसों का संचालन शहर के छोर सहादतगंज से कराने की बात तय की गई है। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि सुरक्षा को लेकर हर तरह के उपाय किये गये हैं। क्राइम ब्रांच समेत अन्य शाखाओं के कर्मियों व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर दो एएसपी, पांच डीएसपी, दो कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस व दस्तों को तैनात किया जा रहा है। नमाज वाली मस्जिदों में प्रत्येक पर एक-एक उप निरीक्षक के साथ चार-चार सिपाही तैनात किये जा रहे हैं। सुबह ही बम खोजी व निरोधी दस्ते तथा एंटी सेबोटाज चेक टीम से आसपास के स्थलों की जांच व तलाशी का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें