फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का रिवाइज्ड ड्राफ्ट तैयार : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को रिवाइज्ड किया जा रहा है। मंदिर निर्माण स्थल व अस्थाई मंदिर जिसमें रामलला विराजमान है, दोनों की सुरक्षा को लेकर रिवाइज्ड ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। यह बाज एडीजी जोन एसएन साबत ने कही। सोमवार को अयोध्या पहुंचे एडीजी ने रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाइन में बैठक कर किसान आंदोलन, पंचायत चुनाव समेत सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिले के नोडल अफसर व एडीजी जोन साबत ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि परिसर समेत अयोध्या की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। परिसर में मंदिर निर्माण के चलते पूर्व में ही रामलला को अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया जा चुका है। ऐसे में दोनों जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को रिवाइज्ड किया जा रहा है, इसके लिए नया ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।
कहा कि जिले में सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही है, प्रवेश मार्गों पर 24 घंटे सुरक्षा इंतजाम के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नई योजना बनाई जा रही है। बताया कि श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन

एडीजी ने बताया पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व में किए जाने वाले इंतजामों की समीक्षा की गई। इसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव स्तर के विवाद को कैसे निपटाया जाए, इस पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा वह अपराधी, असामाजिक तत्व जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर जिले के किसान यूनियन के पदाधिकरियों समेत किसानों से सामंजस्य बनाकर शांति व कानून व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने की बात कही।
इसके अलावा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई के लिए एसडीएम व सीओ स्तर के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम अनुज झा, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह समेत जिले के सभी एडीएम, सीओ, एसडीएम समेत कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें