अयोध्या। एडीजी पीएसी वीके सिंह गुरुवार को रामनगरी पहुंचे और विभिन्न पीएसी कैंपों का निरीक्षण कर पीएससी जवानों की मूलभूत समस्याएं जानीं तथा उन्हें विभागीय व शासन की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया।
एडीजी ने बताया कि अयोध्या में पीएसी की 14 कंपनियां स्थापित हैं। पीएसी आवास के लिए जमीन देखी जा रही है, इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा चुका है।
एडीजी ने बताया कि दो माह पूर्व भी वह अयोध्या आए थे और जवानों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं थी, आज फिर अयोध्या पहुंचकर उन समस्याओं का कितना निस्तारण हुआ इसकी जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस एवं पीएसी मिलकर शासन से समन्वय स्थापित कर पीएसी जवानों के लिए तैयार किए गए विभिन्न प्रस्तावों को पूरा कराने में जुटी हैं। बताया कि पीएसी जवानों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनका मनोबल बढ़ें और वे कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।