फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 44 दुकानों पर मारा छापा, दो दुकानें निलंबित

विज्ञापन
पीसीएफ केंद्र रानीबाजार का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर गठित पांच टीमों ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर खाद की 44 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जबकि संदिग्ध मिले 32 रसायन व उर्वरकों के नमूने लिए गए है।
विज्ञापन

किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने व मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले में तहसीलवार निरीक्षण किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने सोहावल, प्रभारी उप निदेशक, कृषि रक्षा डॉ. सौरभ वर्मा ने मिल्कीपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र वर्मा ने बीकापुर, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने सदर व सहायक निबंधक सहकारिता ने रूदौली तहसील क्षेत्र में छापा मारा।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों ने जांच करते समय दुकानों पर पॉस मशीन से उर्वरक की बिक्री से संबंधित कैश मैमो, दुकान का बोर्ड, रेट-बोर्ड, स्टॉक की स्थिति देखी। 44 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया व 32 संदिग्ध नमूने भरे गए।
विज्ञापन

जबकि जांच के समय बिना किसी सूचना के प्रतिष्ठान बंद कर गायब होने के कारण सुनील खाद भंडार, मऊ शिवाला व लक्ष्मी एजेंसी भाभा चौराहा शाहगंज रोड के प्रतिष्ठान में अभिलेख का निरीक्षण नहीं हो सका। इसलिए दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें