फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दो दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किया गया है। साथ ही चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि उर्वरक की 46 दुकानों पर छापेमारी की गई थी। जहां से पेस्टीसाइड के 16 नमूने लिए गए थे। वहीं, दुकान बंद करके भागने पर प्रिंस एग्रो केमिकल्स रसूलाबाद, रुदौली व दुकान से गायब रहने व बोर्ड न टांगने के कारण लोधी खाद भंडार चितईपुर रुदौली का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
जबकि स्टॉक रजिस्टर न होने पर जनता किसान सेवा केंद्र रसूलाबाद, बोर्ड न होने से एग्री जंक्शन फत्तापुर रुदौली, बिना नोटिस के बंद करने पर वर्मा बीज भंडार मवई व यादव बीज भंडार मवई को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें