फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मी निलंबित, फटकारे गए लेखपाल-बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला समेत कई उच्चाधिकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान रविवार को बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह खामियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल छावनी बोर्ड कैंट के निरीक्षण में अनियमितताएं देख जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सतीश कुमार को निलंबित करने व सुपरवाइजर/लेखपाल प्रदीप तिवारी को कड़ी चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला रुदौली विधानसभा के बूथ नंबर 27, 28 व 29 पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी मऊ, बूथ संख्या 20 व 21 प्राथमिक विद्यालय पूरे काजी एवं बूथ संख्या 202, 203 व 204 प्राथमिक विद्यालय गनौली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां पर सभी बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहे। पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार रानीमऊ न्याय पंचायत में अचानक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, रुदौली उपजिला अधिकारी विपिन कुमार सिंह व रुदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. धर्मेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारियों के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। मौके पर सूची की जांच में कई खामियां मिलने पर बीएलओ व राजस्व अधिकारी को फटकार लगाई।
वहीं, ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया, जिससे नाराज अधिकारी ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सभी बूथों पर चलाया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिध रमेश चंद्र गुप्ता, प्रधानाध्यापक राम दुलारे अवस्थी, राम दास यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल छावनी बोर्ड कैंट का निरीक्षण किया। वहां अनियमितताएं देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सतीश कुमार को निलंबित करने व सुपरवाइजर/लेखपाल प्रदीप तिवारी को कड़ी चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्ता को दिया।
डीएम के निरीक्षण के समय बीएलओ उदयभान पांडे भी अनुपस्थित मिले, जो बूथ पर आकर अपने निजी काम से कहीं चले गए थे। वहां से जिला निर्वाचन अधिकारी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय सआदतगंज का निरीक्षण किया।
उन्होंने बीएलओ से कहा कि सूची बनाए कि आपके क्षेत्र में कितनी महिलाएं हैं, जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और उनका नाम पंजीकृत है या नहीं, उनसे फार्म भरवाए जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय मुमताजनगर पहुंचे, जहां बीएलओ गिरजा देवी मिलीं। बीएलओ के कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने बताया बीएलओ ने अपने क्षेत्र के समस्त परिवार के सभी सदस्यों का विवरण रजिस्टर में दर्ज कर रखा है। इस बूथ पर 50 महिला मतदाता पंजीकरण हेतु फार्म भरा हुआ मिला। इसके बाद डीएम प्राथमिक व जूनियर विद्यालय कोटसरांय पहुंचे, यहां भी बीएलओ व सुपरवाइजर का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस दौरान एसडीएम सोहावल ज्योति सिंह, एसडीएम रुदौली विपिन कुमार सिंह, मिल्कीपुर अशोक कुमार श्रीवास्तव, बीकापुर लव कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें