अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर खाद, बीज की दुकानों पर मिलावटखोरी के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने गुरुवार को सदर तहसील के गोसाईगंज एवं मयाबाजार क्षेत्र की बीज की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान संदिग्ध मिलने पर 20 नमूने भी लिए गए, जिनकी जांच प्रदेश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में कराई जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी की बोआई को देखते हुए जिलाधिकारी ने बीजों की गुणवत्ता की सतत निगरानी के लिए निर्देशित किया है।