फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ समेत 14 पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

Sun, 26 Feb 2017 11:07 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के चुनावी जनसभा संबोधन के बाद सभा स्थल के बाहर हुई भगदड़ । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा में 24 फरवरी को हुई सुरक्षा में चूक को लेकर सीओ सिटी समेत 14 पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है। प्रारंभिक रिपोर्ट में इन्हें चिह्नित किया गया है। मगर एसएसपी ने एसपी सिटी व एसपी सुरक्षा की टीम गठित कर हर एक की लापरवाही को अलग रेखांकित करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव की फैजाबाद शहर के गुलाबबाड़ी मैदान में शुक्रवार को जनसभा में हेलीपैड स्थल फॉर्ब्स इंटर कॉलेज मैदान से सभास्थल तक आने व जाने में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। सभास्थल तक पहुंचने में हुई दिक्कतों पर खुद मुख्यमंत्री ने मंच से इस पर सवाल उठाया था। वहीं सभा समाप्त होने पर जैसे ही सीएम की फ्लीट निकली, सभास्थल से निकल रही भीड़ का हुजूम बेकाबू हो गया था।

सभास्थल पर भगदड़ मच गई थी। मामले में डीएम ने एसएसपी व सीआरओ से जांच कर तैनात मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों की लापरवाही पर रिपोर्ट मांगी थी। एसपी सुरक्षा महेंद्र प्रताप ने प्रारंभिक रिपोर्ट में सीओ सिटी समेत 14 पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट उसी दिन देर रात डीजीपी के पास भी भेजी गई थी। लेकिन शनिवार को एसएसपी ने मामले की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है। एसएसपी अनंतदेव ने बताया कि जांच के लिए एसपी सिटी व एसपी सुरक्षा की टीम बनाई गई है। इनसे चिह्नित हर एक की लापरवाही को अलग-अलग रेखांकित करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें