अयोध्या। थाना मवई पुलिस ने फर्जी चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी करने वाले अनि बुलियन व आई-विजन कंपनी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि आरोपी मनोज गुप्ता निवासी ग्राम बाबा बाजार थाना मवई के खिलाफ मवई थाने में धारा 406/419/420/467/468/471 के तहत केस दर्ज था।
बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह आरोपी को भक्त नगर चौराहा से गिरफ्तार किया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।