फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मरीज को खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने का आरोप

Sat, 18 Feb 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में सांस फूलने की समस्या से ग्रसित महिला मरीज के तीमारदारों ने शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के गिरधरपुर ड्योढ़ी निवासी संतोष कुमार ने बताया कि 47 वर्षीय उनकी मां को सांस फूलने की समस्या होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लगा दिया गया। विरोध करने पर तीन बार सिलेंडर बदला गया मगर तीनों खाली थे। चौथा सिलेंडर लगाया गया तो ऑक्सीजन मिल सकी।
वहीं, सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर मरीज को लगाया गया था। ऑक्सीजन खत्म होने पर सिलेंडर बदला गया है। मरीज की हालत गंभीर थी, उसे ऑक्सीजन के साथ रेफर किया गया है। किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें