फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रक और टैंकर में भिड़ंत, लगी आग, दो जिंदा जले

Sun, 18 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। पटरंगा थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीमऊ स्थित अमीरपुर मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:40 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक दूसरी लेन पर जा रहे तारकोल लदे टैंकर से टकरा गया। इससे दोनों वाहन पलट गए और उनमें आग लग गई। ट्रक का चालक और खलासी दोनों जिंदा जल गए। हादसे में टैंकर का खलासी भी बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ट्रक अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रहा था। आशंका है कि चालक को नींद आने से ट्रक अनियंत्रित होकर कट को पार करके दूसरी लेन पर चला गया जहां वह दूसरी ओर से आ रहे तारकोल लदे टैंकर में जा भिड़ा। दोनों वाहनों में लगी आग तारकोल के कारण काफी भयावह हो गई। इसी वजह से ट्रक के चालक श्रीराम (50) निवासी जिला अलवर राजस्थान व खलासी कैलाश (52) निवासी भरतपुर राजस्थान को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दोनों वहीं जिंदा जल गए। हालांकि टैंकर चालक कूदकर भाग निकला, लेकिन खलासी उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी का निवासी लल्लू उर्फ कृष्ण अवतार बुरी तरह झुलस गया जिसे पुलिस ने सीएचसी मवई में दाखिल कराया। वहां से उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में वहां खड़ी एक बाइक, यूरिया पंप और गमले की दुकान भी राख हो गई।
पुलिस की सूचना पर जब तक घटनास्थल पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड पहुंचीं तब तक टैंकर में भरे तारकोल के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग बुझाए जाने पर ट्रक चालक श्रीराम व खलासी कैलाश के शव कंकाल के रूप में मिले। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने शव के अवशेष को एकत्र किया। पटरंगा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रक, नेपाल में मार्बल उतारकर राजस्थान लौट रहा था। जबकि टैंकर शाहजहांपुर से तारकोल लादकर बस्ती जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें