सोहावल। रौनाही थाना अंतर्गत 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र के सामने सोहावल नौवा कुआं मार्ग पर सोमवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सुचित्तागंज बाजार की ओर जा रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार समरीन बानो (40) और उसकी गोदी में बैठा ढाई वर्षीय मासूम ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक चला रहा युवक मोहसिन निवासी चिर्रा मोहम्मदपुर सड़क के दूसरी ओर गिरने से बच गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां और बच्चे को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक वेद गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों के मौत की सूचना है, आरोपी वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद