गोसाईगंज। कोतवाली गोसाईगंज अंतर्गत ग्राम माना पारा में शनिवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बालिका को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोसाईगंज-दिलासीगंज मार्ग पर स्थित माना पारा ग्राम सभा के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे अंशिका (8) पुत्री रविशंकर किराने का सामान लेने के लिए सड़क पार कर रही थी।
इस दौरान आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे हलका इंचार्ज रणजीत यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि ट्रैक्टर चालक राजेंद्र वर्मा निवासी बिहारी ग्राम सभा थाना महाराजगंज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।