फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। बाजार में शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में अधेड़ बाइक सवार खाद व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक व्यापारी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्राम सभा वेनी गद्दोपुर निवासी गंगाराम यादव (55) पुत्र राम उजागिर यादव खाद का व्यवसाय करता था। उनकी बेनी गद्दोपुर में दुकान है। शुक्रवार सुबह वह खाद की खरीदारी के लिए बाइक से गोसाईगंज बाजार जा रहे थे।
सुबह लगभग आठ बजे जब वह तारुन चौराहे से कुछ दूरी पर हैदरगंज मार्ग पर पहुंचे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका सिर ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक व्यापारी के भाई मंशाराम यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें