फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज व बोलेरो की भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
बस और बोलेरो में हुई भिड़ंत। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
चौरे बाजार। परिवहन निगम की प्रयाग डिपो बस और बोलेरो की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार और जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुल्तानपुर सीमा पर चौरे बाजार के समीप दखिनवारा गांव के पास हुआ। बताया गया कि मौसम खराब होने के कारण वाहन अनियंत्रित होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि घायलों में बोलेरो सवार रामपुर देवरा अयोध्या निवासी प्रिया (22), सोनू (18), अभिषेक (32), प्रभात (20) व बोलेरो चालक शामिल है। सभी लोग कूरेभार की तरफ जा रहे थे, जबकि रोडवेज बस सुल्तानपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही थी। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें