फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर किशोरी का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। खजुरहट रेलवे स्टेशन के आउटर के पास रविवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के दो टुकड़े हो गए थे। मौके पर पहुंचे दरोगा राम बचन राम और जीआरपी इंस्पेक्टर सूबेदार यादव को मौके से एक आधार कार्ड और एक टॉर्च बरामद हुआ।
विज्ञापन

आधार कार्ड के आधार पर किशोरी की पहचान अंतिमा पुत्री आशीष निवासी सागरपुर थाना तारुन के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही कि सुबह मनिकापुर से प्रयागराज को जाने वाली सरयू एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। सूचना पर परिवारीजनों ने घटनास्थल पर पहुंच शव की शिनाख्त की।
अंतिमा शनिवार रात करीब नौ बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवारीजन खोजबीन कर रहे थे। परिवारीजनों का कहना था कि शनिवार को पड़ोस में तेरहवीं थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ में अंतिमा लापता हो गई।
विज्ञापन

एसआई राम बचन राम ने बताया कि घटना रेलवे पुलिस के अंतर्गत होने के कारण जीआरपी पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी अपने घर से रात में करीब 15 किलोमीटर दूर खजुरहट रेलवे स्टेशन कैसे पहुंची। इसको लेकर सही स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें