फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। दिल्ली से अयोध्या जा रही ई-बस टोल प्लाजा तहसीनपुर से पहले हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला और दूसरे वाहन से उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया। बस में आगे बैठा एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह टोल प्लाजा से पश्चिम तहसीनपुर के पास दिल्ली से चलकर आ रही ई-बस हाईवे पर बस के आगे चल रही टेंट के सामान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। ट्रॉली पर लदे लोहे के छड़ बस के अगले हिस्से में फंसकर बस को क्षतिग्रस्त कर गए।
दुर्घटना के बाद बस के यात्रियों में कोहराम मच गया। आसपास से दौड़े ग्रामीणों ने बस का दरवाजा तोड़कर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला, जिन्हें दूसरी बस से अयोध्या तक भेजा गया। बस में आगे बैठे एक युवक को कुछ चोर्टें आईं, जिसे अस्पताल भेजना पड़ा। एसएसआई एस अस्थाना ने बताया कि बस के सभी यात्री सकुशल हैं, वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें