फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर कानपुर के बीटेक छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने धड़ से अलग सिर देख पुलिस को सूचना दी, बाद में युवक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान अवध विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र के रूप में हुई। वह कानपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव रामपुर परेई निवासी कृष्ण सिंगार मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। पुलिस पहुंची और छानबीन की तो बैग में एक कागज मिला, जिसमें कुछ नंबर लिखे थे।
फोन करने पर युवक की पहचान निर्भय पांडेय (22) पुत्र राजेश कुमार पांडेय निवासी 4/175 गंगागंज कॉलोनी, पनकी कानपुर नगर के रूप में हुई। सूचना परिवारीजनों को दी गई। बताया कि निर्भय अवध यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा था।
विज्ञापन

वह सेकंड ईयर का छात्र था और अयोध्या में रहता था। मोबाइल नंबर पर मृतक के मित्र उत्कर्ष ने पुलिस को जानकारी दी। उपनिरीक्षक रामबचन राम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि भोर में मनकापुर से प्रयागराज तक चलने वाली सरजू एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें