मवई चौराहा शारदा सहायक नहर की रेलिंग तोड़ नहर पर लटकी कार।
- फोटो : FAIZABAD
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर एक कार को क्रॉस करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार असंतुलित होकर शारदा सहायक नहर की रेलिंग तोड़ कर नहर में लटक गई।
हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां पर मौजूद चिकित्सक ने सभी को लखनऊ रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान अवधेश यादव (50) व राजवंती (45) व चालक निवासीगण निवासी जत्था बाजार पड़रौना कुशीनगर के रूप में हुई है। ये सभी लोग लखनऊ से बनारस जा रहे थे। मवई थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीन लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।