फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: दूसरे दिन भी नदारद रहे करीब 400 कक्ष निरीक्षक

Sat, 18 Feb 2023 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी करीब 400 कक्ष निरीक्षकों ने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। अब डीआईओएस ने इस पर सख्ती बरतते हुए संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई है। इसके लिए जिले के 133 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए करीब 8,000 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों के करीब तीन हजार, वित्तविहीन स्कूलों के तीन हजार व परिषदीय स्कूलों के करीब दो हजार शिक्षक शामिल हैं।

सभी कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी लगने के बाद से ही शीघ्र संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन अभी तक इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन यानी बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में अनिवार्य विषयों की परीक्षा होने से अधिकांश स्कूलों में कक्ष निरीक्षकों का अभाव रहा तो कई जगह वैकल्पिक व्यवस्था कराना पड़ा।

शुक्रवार तक भी करीब 400 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। मामूली विषयों की परीक्षा होने के कारण शुक्रवार को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अनिवार्य विषयों की परीक्षा के दौरान दिक्कत हो सकती है।

डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अनुपस्थित सभी 400 शिक्षकों का विवरण तैयार किया जा रहा है। राजकीय, सहायता प्राप्त व परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें