अयोध्या। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए आम आदमी पार्टा ने अभियान शुरू कर दिया है। आप के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर ऑक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल की जांच, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाजिर के बारे में जागरूक कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के सरेठी अवध बिहारी पुरवा, कुशमाहा, भीखापुर सहित अन्य गांवों में पहुंचकर ऑक्सीजन लेवल की जांच के साथ लोगोें को जागरूक किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने घर-घर जाकर लोगों केआक्सीजन लेवल की जांच करने व सावधानियों के लिए अभियान चलाया था। इ सका परिणाम है दिल्ली में अब प्रतिदिन मिलने वाले मरीजोें में कमी आई है। कहा कि उनके आह्वान पर पार्टी यूपी के हर गांव में आक्सीमीटर पहुंचाने काप्रयास कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता गांव में लोगों के सहयोग से सहायता कैंप लगाकर ऑक्सीमीटर से आम लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक करेंगे। वैश्विक महामारी से हम सब को मिलकर लड़ना होगा।
श्री केजरीवाल के आह्वान पर यूपी के हर गांव में ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाएगा, जो कोरोना जांच का अभिन्न हिस्सा है। पूरे प्रदेश में सहायता कैंप की शुरूआत हो चुकी है। कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे हैं। जिले के अयोध्या, मिल्कीपुर, बीकापुर, रुदौली विधानसभाओं में गांव-गांव अभियान शुरू कर दिया गया है।
ऑक्सीजन लेवल चेक करने के साथ जागरूक किया जा रहा है। अयोध्या विधानसभा के सहनवां गांव में पूर्व प्रधान जुल्फिकार आलम, नारायण पुर में मो. नदीम रजा, कुशमाहा में किशन कुमार चौधरी, गद्दोपुर में हर्षवर्धन गार्ड, मिल्कीपुर में शौकत अली, रुदौली में गंगा बक्स सिंह, बीकापुर में नोमान अहमद, यूके द्विवेदी, अशोक कुमार गौड़, गायत्री मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता अभियान चला रहे हैं।